Search

April 10, 2026 11:22 pm

उप विकास आयुक्त ने वीसी के माध्यम से आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा।

बजरंग पंडित

उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने आवास योजना की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, पीएम जनमन आवास एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी। पीएम जनमन अंतर्गत शत- प्रतिशत आवास पंजीकरण कर स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त का भुगतान करने । साथ ही जिन लाभुकों को तृतीय किस्त भुगतान कर दिया गया है उनका आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत लंबित आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, वित्तीय वर्ष 2024-25 अंतर्गत लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत आवास स्वीकृत कर प्रथम किस्त भुगतान कराने एवं अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को प्रथम / द्वितीय / तृतीय एवं चतुर्थ किस्त भुगतान करने, अबुआ आवास योजना अंतर्गत जिन लाभुकों को तृतीय किस्त भुगतान कर दिया गया है उनका आवास पूर्ण कराने एवं बाबा साहेब भीमराव अम्बेड‌कर आवास योजना अंतर्गत लंबित आवास को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला समन्वयक एवं प्रखण्ड समन्वयक आनलाईन के माध्यम से जुड़े हुए थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!