Search

August 9, 2026 12:59 pm

सेविकाओं को पोषण ट्रैकर पर दिया गया प्रशिक्षण, मातृ और बाल स्वास्थ्य पर हुई चर्चा।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के बाल विकास परियोजना के सभागार भवन में मंगलवार को सेविकाओं को पोषण ट्रैकर को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया।प्रशिक्षण में पीरामाल फाउंडेशन के प्रशिक्षक मीना कुमारी, दुर्गेश दुबे , अरशद अली और एस्पिरेशन ब्लॉक से फैलो वंदना कुमारी के द्वारा पोषण ट्रैकर पे विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया और साथ ही साथ एडब्ल्यूडब्ल्यू को पोषण ट्रैकर में कार्य करने में आ रही समस्याओं के समाधान और पोषण ट्रैकर से संबंधित जानकारी दिया गया।प्रशिक्षण में सेविकाओं को पोषण ट्रैकर अपडेट करना , नए लाभार्थी की फीडिंग करना , बच्चों की उपस्थिति भरने से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया।पीरामल फाउंडेशन की टीम के द्वारा पोषण ट्रैकर पर प्रशिक्षण के साथ साथ मातृ , नवजात एवं बाल स्वास्थ्य एवं पोषण पर चर्चा किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!