सतनाम सिंह
उपायुक्त,पाकुड़ के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में बीते रात 10:30 बजे से सुबह 04:30 बजे तक पाकुड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पाकुड़ -मुफ्फासिल -हिरनपुर सड़क मार्गो पर परिवहन होने वाले व्यावसायिक वाहनों जिसमे मुख्य रूप से बीड़ीपता जो अपने वाहन क्षमता से ज्यादा माल की दुलाई, ओवरलोड,बॉडी अल्टरेशन (अतिरिक्त रूप से जोड़े गए डाला एवं एंगल) एवं अन्य का उलंघन करते है ऐसे वाहनो का जांच अभियान चलाया गया जिसमें सभी 23 वाहनों से जांच के क्रम मे कुल 09 वाहनों से ओवरसाइज, ओवरलोड का उलंघन करने ,वाहन का वैध कागजात नहीं होने तथा बॉडी अल्टीरेशन होने की स्तिथि मे तथा मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करते हुए पकडे गये सभी 09 वाहनों से जुर्माने की राशि के तौर पर कुल -3,07,874 (तीन लाख सात हजार आठ सौ तौहर रूपये) ऑनलाइन इ-पॉस मशीन से ऑन लाइन चालान निर्गत की गई साथ ही जिला अंतर्गत परिचालित होने वाले सभी वाहन स्वमी एवं चालकों से अपील किया गया कि जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित नियम क़ानून के अनुरूप अवैध परिवहन,वाहन बॉडी अल्टरेशन कर अपने वाहन का परिवहन ना करें अन्यथा आपके वाहन को जप्त करने के साथ दंड की राशि जमा नहीं करने की स्थिति में आपके वाहन को ब्लैक लिस्ट करने जैसे तौर पर अतिरिक्त दंड अन्य आवश्यक विधि संगत कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी l







