Search

September 29, 2026 10:29 am

विभिन्न प्रखंड में आयोजित आयुष जांच शिविर में 491 लोगों का किया गया स्वास्थ्य जांच।

कैंप में 136 लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया।

राजकुमार भगत

महेशपुर के कागजपुर, लिट्टीपाड़ा के निपनीया, हिरणपुर के दराजमाठ अमड़ापाड़ा के पकलो एवं मुस्लिम टोला, पाकुड़ के उदयनारायणपुर एवं पाकुड़िया के पाकुड़िया में आयुष विभाग की ओर से गुरुवार को आयुष कैंप लगाकर कुल 491 लोगों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा दिया गया। डॉ राजेश कुमार, डॉ लवकुश यादव, डॉ अशोक मेहता, डॉ मिथलेश सिंह, डॉ अमलेश कुमार, सौरभ विश्वास एवं बिरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया की इस कैंप में आज रक्तचाप, मधुमेह, जॉइंट पेन, गठिया, बच्चों से संबंधित आदि रोगों का जांच निशुल्क किया गया। साथ ही सभी को मुफ्त दवा भी दी गई। वहीं शिविर में आने वाले मरीजों को शुगर, ब्लड प्रेशर का भी जांच की गई। कैंप में योग प्रशिक्षक के द्वारा योगाभ्यास कराया गया।प्रशिक्षक ने बताया कि अगर मनुष्य अपनी जीवन शैली में सुधार कर लेता है तो वह रोगमुक्त जीवन यापन कर सकता है। अगर मनुष्य रोजाना 30 मिनट योग और संतुलित आहार का प्रयोग करें तो वह स्वस्थ रह सकता है।
24 जनवरी 2025 को महेशपुर के पत्थरघाटा, पाकुड़िया के बड़तल्ला एवं पिनारगढ़िया, लिट्टीपाड़ा के लिट्टीपाड़ा एवं कुमारभाजा, अमड़ापाड़ा के अमड़ापाड़ा आंगनबाड़ी बाजार, पाकुड़ के निशानपाड़ा एवं हिरणपुर के बूटीपहाड़ी में आयुष जांच शिविर लगाकर लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी एवं जांच किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!