Search

April 3, 2026 9:55 pm

‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कांग्रेस पर लगाए गए गंभीर आरोप।

‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’ विषय पर एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में हिरणपुर के मुर्गाडांगा आयोजित किया गया। दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन जी के मुख्य आतिथ्य और जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए गए। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने कहा कि कांग्रेस ने न केवल डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया, बल्कि उनके द्वारा निर्मित संविधान का भी स्वार्थपूर्ण उपयोग किया। उन्होंने बताया कि 1952 के चुनाव में कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को हराने का प्रयास किया। इसके विपरीत, भाजपा ने अंबेडकर के सम्मान में उनके जन्मस्थल पर स्मारक का निर्माण करवाया और इसे तीर्थस्थल का दर्जा दिलाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने साल 1952 और 1954 के चुनाव में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को हराने के लिए षडयंत्र किया और नेहरू के मन से मंडल में मंत्री रहते हुए उन्हें रक्षक विदेश मामलों की प्रमुख समितियां से बाहर कर अपनी दलित विरोधी मानसिकता का परिचय दिया भारत के विभाजन के बाद भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के दलित शरणार्थियों के पुनर्वास की अपीलों को कांग्रेस ने नजरअंदाज कर दिया भाजपा सरकार ने 2019 में नागरिकता संशोधन अधिनियम का के द्वारा दलित शरणार्थियों को उनका हक दिया। जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वह संकीर्ण मानसिकता से ग्रसित है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने उस दौरान अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रतिबंध लगाया और लाखों देशभक्तों को जेल में डाल दिया। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पर अपने शासनकाल में संविधान में 75 बार संशोधन करने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने कभी भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर संसद के सेंट्रल हॉल में लगाने की अनुमति नहीं दी। कांग्रेस ने यूपीए सरकार के दौरान एनसीईआरटी की एक किताब में डॉक्टर अंबेडकर पर अपमानजनक कार्टून छापा गया जिसमें बाबासाहेब की विरासत और योगदान का मजाक बनाया गया। भाजपा सरकार ने 2016 में एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम को मजबूत करके पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता में इजाफा किया एस एसटी आरक्षण को 10 साल तक बढ़ाया गया। साथ ही ईडब्ल्यूएस के लिए 10% आरक्षण लागू किया और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा भी प्रदान किया। इस कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल ने किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक विजय भगत, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, लक्ष्मी तुरी, संजय मंडल, पंचायत समिति सदस्य सावित्री देवी, रामजी साह,किरण मंडल, अमर साहा, मिथुन मंडल, बाबूलाल सोरेन,निमाई साहा, दिनेश तुरी, बबलू हेंब्रम, राजेश राय, सुशील सोरेन,विशाल मंडल,सुधीर मंडल, बिरजू तुरी सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए ।

image editor output image1973521853 17377293733583239685286489009343

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!