Search

April 1, 2026 10:49 am

38 वे नेशनल गेम्स में पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ के सचिव रणवीर सिंह को मिली प्रोन्नति

राजकुमार भगत

पाकुड़। 38 वे नेशनल गेम्स में साइकलिंग खेल का आयोजन 28 फरवरी से 12 फरवरी उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में आयोजित की जा रही है। साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा पाकुड़ जिला साइकिलिंग संघ के सचिव व झारखंड साइकिलिंग संघ के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, तथा सी.एफ.आई . कमिश्नरी प्रोनोति रानी वर्तमान में (पाकुड़ स्पोर्ट्स अकैडमी) मे प्रशिक्षशिका के रूप में कार्यरत है। दोनों को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है।बताते चलें रणवीर सिंह जिला के पहले ऐसे खेल प्रशासन है। जिन्होंने 2011 से राष्ट्रीय खेलो,अंतरराष्ट्रीय ,एशियाई खेल, खेलो इंडिया जैसे प्रतियोगिता में विभिन्न पदों में नामित हुए हैं। उत्तराखंड के रुद्रपुर तथा भीमताल मैं साइकिलिंग खेल के रोड, ट्रैक, माउंटेन बाइक स्पर्धा आयोजित की जा रही है। दोनों नामित तकनीकी पदाधिकारियों को झारखंड साइकलिंग अध्यक्ष सह झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र कुमार पाठक, पाकुड़ जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार , पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सह अध्यक्ष पाकुड़ जिला साइकलिंग संघ अम्लान कुसुम सिंहा, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष अर्धन्दु शेखर गांगुली, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव पंकज अग्रवाल,जिला एथलेटिक्स संघ,उपाध्यक्ष जयदेव कुमार मंडल ,सुजीत विद्यार्थी , नारायण चंद्र रॉय, प्रशिक्षक अक्षय बावरी,कृष्णा कुमार, ,प्रवीण कुमार,दीपक सिंह, आदि ने बधाई दी है।

img 20250127 wa00384881587996226993442
img 20250127 wa00375428369982332451643

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!