Search

April 1, 2026 7:15 am

राजद ने मनाया पाकुड़ जिला स्थापना दिवस, दर्जनों ने थामा राजद का दमन

फरवरी में हजारों कार्यकर्ताओं को जोड़ेगा राजद, संगठन में आएगा नया जोश: मड़ैया।

बजरंग पंडित

पाकुड़:मंगलवार को पाकुड़ के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में जिले का 32वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित प्रेस वार्ता में राजद के जिला अध्यक्ष महावीर मडेया ने जिलेवासियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि 28 जनवरी 1994 को लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व में साहिबगंज से अलग होकर पाकुड़ एक नए जिले के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने जिला के सर्वांगीण विकास के लिए राजद की प्रतिबद्धता जताई।महावीर मडे़या ने कहा, “राजद जिला प्रशासन के साथ मिलकर जिले के विकास के लिए प्रयासरत रहेगा। पार्टी को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। आज के कार्यक्रम में अमन सिंह को जिला उपाध्यक्ष और हजरत शेख को जिला सचिव के रूप में मनोनीत किया गया है। जल्द ही जिला कार्यसमिति की घोषणा भी की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, लेकिन फरवरी के पहले सप्ताह में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं को राजद की सदस्यता दिलाई जाएगी और जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन होगा। राजद के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने कहा कि जिले को बने 32 साल हो चुके हैं, लेकिन जो विकास होना चाहिए था, वह अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने इसके लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए जिला के सर्वांगीण विकास की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान राजद नेताओं ने जिले में रोजगार और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। महावीर मडेया ने कहा कि राज्य के श्रम मंत्री के निर्देशन में जिले के लिए नई योजनाओं को रोकने वाले कारणों पर कार्य किया जाएगा।

img 20250128 wa00328916924994333059251

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!