Search

August 8, 2026 11:14 pm

2 फ़रवरी को लेकर झामुमो की बैठक संपन्न।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया :- झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में मंगलवार को पाकुड़िया संयोजक मंडली के सदस्य मोतीलाल हांसदा की अध्यक्षता मे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी दो फरवरी को दुमका में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्थापना दिवस को लेकर चर्चा किया गया । इसमें प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के अध्यक्ष /सचिव तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक में आगामी 2 फ़रवरी झामुमो स्थापना दिवस सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया साथ ही दुमका में पार्टी की स्थापना दिवस को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को दुमका ले जाने का जिम्मेदारी पंचायत एवं गांव स्तर के कार्यकर्ताओं को सौंपा गया साथ ही प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार की जिम्मेवारी दी गयी। जिला संयोजक मंडली सदस्य देवीलाल हंसदाक ने कहा कि इस बार सबसे अधिक संख्या में कार्यकर्ता दुमका पहुंचेंगे कहा कि स्थापना दिवस को ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा की आप सब अधिक से अधिक लोगों को दुमका ले जाने का कम करेंगे।साथ ही सदस्यता रशीद का वितरण कार्यकर्ताओं के बीच किया गया।।इस अवसर पर जिला संयोजक मंडली सदस्य हरिवंश चौबे, मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत खुर्शीद आलम,कलम मुर्मू, निवारण मरांडी, कालिदास टुडू, महलईल अंसारी, अली मुहम्मद , मंजर आलम , नजरुल इस्लाम, अब्दुल बनीज, सुबासिनी मुर्मू , रिफाइल मुर्मू, छोटू भगत , नेगार अंसारी, लालबाबू अंसारी, कुबराज मरांडी, आबेद अंसारी, विश्वाजीत दास, दिनेश जायसवाल , मंटू भगत, लालबाबू शेख, नेजाम अंसारी , सूरज रविदास, बिनोद भगत , विश्वनाथ मुर्मू, एनोस मुर्मू, नरेश हांसदा ,समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!