Search

September 28, 2026 12:21 pm

बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन: 31 प्रशिक्षुओं को दिए गए प्रमाण पत्र।

बजरंग पंडित

सदर प्रखंड के सोनाजोड़ी में स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी)पाकुड़ की ओर से आयोजित लिट्टीपाड़ा प्रखंड के सखी मंडल की दीदियों का 10 दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त 31 प्रशिक्षुओ को निदेशक आरसेटी पाकुड़ राजेश कुमार मिश्रा, पलाश (जेएसएलपीएस)जिला प्रबन्धक (एंटरप्राइजेज प्रमोशन) सुभम कुमार सिंह एवम आरसेटी पाकुड़ के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार बर्धन ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र दिए । राजेश कुमार मिश्रा ने दीदियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।उन्होंने दीदियों को व्यवसाय करने के लिए यथासंभवम बैंक से सहायता करने की बात कही। वही शुभम कुमार सिंह ने प्रशिक्षण का लाभ उठाकर व्यवसाय शुरू करने की अपील की ।उन्होंने कहा कि जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आर्थिक रूप से समृद्धि होना जरूरी है।
सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आरसेटी के वरिष्ठ संकाय अमित कुमार वर्धन ने कहा कि दीदियों को बकरी पालन के साथ साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा, आदि से संबंधित जानकारी दी गई। वर्तमान समय में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण बनाने के लिए आरसेटी द्वारा अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।प्रशिक्षकों को अगले दो सालों तक फॉलोअप किया जाएगा ताकि उनके आत्मनिर्भर बनने में होने वाली समस्याओं का निराकरण हो सके। आज के कार्यक्रम का मूल्यांकन नेशनल एकेडमी ऑफ रुदसेटी द्वारा प्रतिनियुक्त अधिकारी मोहम्मद आलम खान और सुनीता हेंब्रम द्वारा किया गया ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रशिक्षक शोभा पांडेय थी।आज के समापन कार्यक्रम के मौके पर संकाय बापी दास, कार्यालय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा मौजूद थे।

img 20250203 wa00101068201037288483064

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!