Search

May 15, 2026 1:59 pm

दिव्यांगों को मिली व्हीलचेयर, बीडीओ और सीडीपीओ ने किया वितरण।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा, पाकुड़: प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को एक समारोह में दो दिव्यांगों को व्हीलचेयर का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रमोद कुमार गुप्ता और बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर मोनिका कुमारी के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। व्हीलचेयर पाने वाले दिव्यांगों में श्रवण मंडल और मोहम्मद सत्तार शामिल हैं। दोनों लाभार्थियों ने प्रशासन के इस सहयोग के लिए आभार प्रकट किया और कहा कि व्हीलचेयर मिलने से अब उनके दैनिक कार्यों में सहूलियत होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे। बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने कहा, “दिव्यांगजनों की सहायता करना प्रशासन की प्राथमिकता है। हमारी कोशिश है कि सरकार की हर योजना का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे। आने वाले समय में और भी दिव्यांगों को जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाएंगे।”
बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर मोनिका कुमारी ने कहा, दिव्यांगों की सहायता के लिए हम हमेशा तत्पर हैं। उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन के इस पहल की सराहना की और इसे एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!