Search

March 30, 2026 6:47 pm

हमारे विद्यार्थी हमारा अभिमान- अक्षय कुमार सिंह

ललपनिया। बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में दसवीं के 27 विद्यार्थियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षा पवन कुमार झा ने सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की। वहीं इस अवसर पर मंच का संचालन करते हुए निक्की अंजुम ने बारी-बारी से सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को मंच पर आमंत्रित करने का कार्य किया। इस दौरान सभी छात्र एवं छात्राएं भावुक होते हुए भी विद्यालय में बिताए गए लम्हों को साझा किया साथ ही उन्होंने सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को धन्यवाद दी। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र समीर मुर्मू ने अपने स्पष्ट अंदाज से सब का मन मोह लिया वही कृष्णा हसदा कि आत्मविश्वास ने विशेष छाप छोड़ी। इस विदाई समारोह में कुल 27 में से 25 विद्यार्थी शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व बचे हुए स्वर्णिम दिन का इस्तेमाल करते हुए अपने कठिन परिश्रम एवं लगन के माध्यम से आगामी सीबीएसई बोर्ड एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मंजू पांडे,मीनू देवी सहित सरिता झा,जैनुल आबेदीन, मुकेश कुमार,जीतलाल किस्कू,रीता देवी,मंतशा सफी,शारदा बरनवाल इत्यादि मौजूद रहे।

img 20250208 wa00351169678433040999290
img 20250208 wa00368197874261050819598
img 20250208 wa00327737047752920499738
img 20250208 wa00414119898688876726696
img 20250208 wa0040747672554317852033
img 20250208 wa00385457932478613900713

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर