Search

September 28, 2026 12:43 am

दो अलग -अलग जगहों में हुई सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): बरमसिया – पतना पथ के बड़ा केंदुआ निकट रविवार सुबह दो बाइक आपस मे टकरा गई। जिससे खिदिरपुर निवासी दुलाल मण्डल (40) व बड़ा केंदुआ के महावीर मुर्मू (19) गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगो द्वारा घायल व्यक्तियों को सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की इलाज की जा रही है ।मिली जानकारी के अनुसार दुलाल मण्डल अपने बाइक से वीरग्राम की ओर जा रहा था , वही घायल महावीर मुर्मू अपने घर से हिरणपुर की ओर आ रहा था। इस बीच सुबह 10 बजे दोनों बाइक आपस मे टकरा गया। जिससे दोनों घायल होकर सड़क में गिर पड़ा। इस सम्बंध में थाना प्रभारी रंजन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।उधर डांगापाड़ा में भी कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दराजमाथ गांव निवासी हेमाजुद्दीन अंसारी भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!