Search

September 27, 2026 11:47 pm

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर खिलाई जाएगी दवाई।

प्रीतम सिंह यादव

पाकुड़ जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 से 25 फरवरी तक घर-घर जाकर दवाई खिलाई जाएगी। प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुफरान आलम ने बताया कि इस अभियान के लिए 37 सुपरवाइजर और 328 टीम का गठन किया गया है। ये टीमें घर-घर जाकर सालरिया जैसे गंभीर बीमारी के रोकथाम हेतु दवाई खिलाएंगी। डॉ गुफरान आलम ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो संक्रमित मच्छर के काटने से फैलती है। इस बीमारी का एक ही इलाज है प्रत्येक वर्ष दवाई का सेवन करना। उन्होंने बताया कि अगर इस बीमारी का समय पर इलाज नहीं किया जाता है तो यह बीमारी 10 वर्षों में लक्षण दिखाती है और बाद में एक समय ऐसा आता है जिसमें शरीर के अंग हाथी के तरह फूल जाते हैं। इस अभियान में पाकुड़ वीडियो के सहयोग से लोगों को जागरूक किया जाएगा। डॉ गुफरान आलम ने बताया कि इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!