Search

September 27, 2026 10:59 pm

उपायुक्त ने ABIP–SS योजना के जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

बजरंग पंडित

उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि यह योजना नई तकनीक पर आधारित है जिसके जरिए कृत्रिम गर्भाधान कराने पर मादा बछिया के जन्म की गारंटी दी जाती है। इस योजना के तहत लिंग परिष्कृत वीर्य से यह सुनिश्चित किया जाता है कि गर्भधारण के उपरांत केवल उन्नत नस्ल की बछिया का ही जन्म हो। यह जागरूकता रथ पूरे जिले में इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार एवं जन सामान्य के बीच योजना की जानकारी मुहैया कराने के उद्देश्य से रवाना की गई है जो अगले कई दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!