Search

September 27, 2026 8:19 pm

हाइवा अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी,चालक व उपचालक ने कूद कर बचाई अपनी जान।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा साहेबगंज मुख्य सड़क तसर सेंटर के समीप बुधवार अहले सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा पुल के नीचे जा जा गिरी, जिससे चालक और उपचालक बाल बाल बच गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या जे एच10 सी जी 3147हिरणपुर की ओर से गोड्डा जा रहा था ठीक गोहंडा गांव के समीप चालक ने गाड़ी को नियंत्रण नहीं कर सका जिससे गाड़ी पुल में जा घुसी । दुर्घटना से किसी भी प्रकार हताहत होने की सूचना नहीं है। लिट्टीपाड़ा पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन में जुट गए हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!