राजकुमार भगत
पाकुड़: एराइज चिल्ड्रन एकेडमी हरिगंज, पाकुड़ में चल रहे वार्षिक को खेलकूद उत्सव उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन वहां उपस्थित अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने 100 मीटर दौड़, क्विज कॉम्पीटिशन, बोरी रेस, मेथ रेस, हांडी फोड़, बेलून बस्टिंग, चम्मच रेस, फ्रॉग, म्यूजिकल चेयर रेस, सामान्य ज्ञान आदि की प्रतियोगिता कराया गया जिसमें बच्चों ने बढ़कर भाग लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्राइवेट एसोसिएशन के जिला सचिव राजकुमार भगत, विशिष्ठ अतिथि पंचायत समिति सदस्य मो. नूरइस्लाम शेख, सहित विभिन्न विद्यालयों के निदेशक मनोज भगत, फेकारुल शेख, जय दत्ता, अजीजुर इस्लाम, जौहर शेख, आरिफ हुसैन, रैहान राही, रफीकुल शेख, राजेश रविदास, लोकमान शेख एवं गणमान्य ग्रामीण फिरोज शेख, युसूफ शेख, साजहान शेख, नवजीमुद्दीन शेख, उस्मान गनी, इनामूल शेख, उतफोल मण्डल, महबूब शेख, नूर आलम आदि अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों सहित वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों के द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों ने अपने सम्बोधन में एराइज चिल्ड्रन एकडमी विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्ययन एवं अध्यापन के साथ-साथ विद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के सर्वांगीण विकास की एक कड़ी है। खेलकूद के बिना अध्ययन अध्यापन अधूरा है। खेलकूद से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बहुत मदद मिलती है तथा तनाव से उबारने का मौका मिलता है। विद्यालय द्वारा खेलकूद का बढ़ावा देना निश्चित रूप से प्रशासनीय कार्य है।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के निदेशक मानिरुल इस्लाम, प्रधानाध्यापक बदरुल इस्लाम, सह-प्रधानाध्यापक मुनिरुज्जमान सहित फाहिमा खातून, रुखसार खातून, हमीदा खातून, काबिल शेख, गफ्फार शेख, साऊद शेख, परवेज मुशर्रफ, सफीकुल इस्लाम, शाहिना खातून, तरन्नुम खातून, रेवा खातून, आजिबुन खातून आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपना योगदान दिया। विद्यालय के निदेशक मानिरुल इस्लाम ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अतिथियों एवं अभिभावकों को धन्यवाद दिया।







