Search

March 27, 2026 3:05 pm

उपासना मरांडी ने शिवरात्रि मेले के समापन मे हास्य प्रोग्राम का फीता काटकर किया उदघाटन।

इकबाल हुसैन

पाकुड़िया:- प्रखंड के मोंगलाबांध स्थित बैद्यनाथ मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित शिवरात्रि महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार देर रात्रि को पुरुलिया के मशहूर बांग्ला हास्य कलाकार काला चांद फांका चांद नाइट प्रोग्राम आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो स्टीफन मरांडी का पुत्री युवा नेत्री पिंकी उपासना मरांडी पहुंची। प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पिंकी उपासना मरांडी ने फीता काट कर किया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का स्वागत मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दीपक साहा संचालक कार्तिक पाल सहित कमेटी के अन्य सदस्यों ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मंच से युवा नेत्री पिंकी उपासना मरांडी ने संबोधित करते हुए कहा कि मोंगला बांध में प्रतिवर्ष शिवरात्रि के अवसर पर इतनी बड़ी कार्यक्रम की जाती है इसके लिए कमेटी के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। साथ ही उन्होंने सभी दर्शकों एवं ग्रामीणों का इस भव्य आयोजन में सम्मिलित होकर शोभा बढ़ाने को लेकर भी बधाई दिया। मौके पर बिस्वजीत दास, मुकेश यादव, सूरज रबिदास, कैलास साहू, आलोक भगत सहित झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता, कमेटी के सदस्य, ग्रामीण एवं हजारों की संख्या में दर्शकों उपस्थित थे।

img 20250305 wa00086134345696493955129

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर