Search

September 25, 2026 10:40 am

नव नियुक्त जिला एवं प्रखंड पदाधिकारियों से मिले झामुमो कार्यकर्ता दिया बधाई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया :- मोंगलाबांध सिद्धू कान्हू मोड़ स्थित झामुमो कार्यालय मे झामुमो कार्यकर्ता ने नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, प्रखंड सचिव मैनुद्दीन अंसारी से मिलकर माला पहनाकर और बुके देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वही हरिवंश चौबे के जिला उपाध्यक्ष और मोतीलाल हांसदा को प्रखंड अध्यक्ष व मैनुद्दीन अंसारी को प्रखंड सचिव बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उनके कार्य अनुभव काफी लंबे समय का है। पार्टी ने कर्मठ कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया है। जिसके लिए झामुमो केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, सांसद श्री विजय हाँसदा, केंद्रीय नेता पंकज मिश्रा के प्रति आभार जताया।इधर साथ ही साथ नवनियुक्त पंचायत पदाधिकारियों सिकंदर अली,लालबाबू शेख,राजेश को भी मला पहनाकर स्वागत किया नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष ने कहा झामुमो प्रखण्ड इकाई और पंचायत इकाई को और मजबूत तथा धारदार बनाना है । मौके पर अन्य झामुमो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!