Search

May 11, 2026 1:04 pm

प्रखंड कार्यालय में महिला दिवस समारोह आयोजित , महिलाओं को किया सम्मानित।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ उपप्रमुख नशीमा खातून,बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव , सीओ संजय सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।समारोह में सभी महिला मुखिया को शॉल ओढ़ा व प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। उपप्रमुख नशीमा खातून ने प्रमुखता के साथ सामाजिक कुरीतियों से महिलाओं को आजाद करने एवं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्यों में सहभागी बनने का अनुरोध किया‌। बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव ने कहा की महिलाएं लगातार अपने हक अधिकार के लिए लड़ते आ रही हैं। वर्ष 1975 से प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है। बीडीओ ये भी कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। आवास हो या राशन कार्ड सभी महिलाओं के नाम पर ही स्वीकृत किए जा रहे हैं। जितने भी सरकारी योजनाएं हैं सभी योजनाओं में महिलाएं बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही हैं।इस मौके पर बीपीओ रिजवान फारूकी, बीपीआरओ प्रशंजीत मंडल, सीआई ,पेयजल विभाग के कनिया अभियंता सुवेंधु कुमार ,नीरज कुमार,सेविका,सहियिका, स्वास्थ्य कर्मी,प्रखंड कर्मी ,एवं अंचल कर्मी समेत अन्य मौजूद थे।

img 20250308 wa00478624528081226480761

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!