Search

July 7, 2025 4:01 pm

महिला की हत्या को लेकर मामला दर्ज,जांच में जुटी पुलिस

राहुल दास

हिरणपुर,(पाकुड़): हिरणपुर थाना क्षेत्र में बीते सात मार्च की रात आसनजोला गांव में 19 वर्षीय महिला की हत्या मामले को लेकर मामला दर्ज की गई है। मृतका के पिता मिस्त्री मराण्डी ने बताया कि पुत्री रात के 10 बजे घर से किसी को बिना बताये घर से निकली थी।जब रात को घर नही लौटी तो गांव व सगे सम्बन्धियो के यहां काफी खोजबीन की गई , पर नही मिली। 8 मार्च की शाम 3 बजे ग्रामीणों की सूचना पर गांव के अर्नेस्ट मराण्डी के खेत स्थित झाड़ी में पुत्री का शव मिला। जिसके गर्दन में काफी जख्म था। जिसे अज्ञात लोगों द्वारा मारा गया था। उधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के गले मे गोली लगने की बाते सामने आ रही है। जिससे मालूम होता है,कि अपराधियों द्वारा सोची समझी योजना के तहत महिला की हत्या की गई है। हिरणपुर पुलिस इस मामले को लेकर निरन्तर प्रयास कर रही है, पर अभी तक पुलिस को सफलता हासिल नही हुई।अभी तक हत्या की सटीक कारणों का भी पता नही चल पाया है। थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गोली लगने की बात सामने आई है,इसको लेकर आवश्यक छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर