Search

March 24, 2026 1:21 pm

मंडलकारा में हुआ जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन।

स्वराज सिंह

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज 16 मार्च 2025 रविवार को पाकुड़ मंडलकारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
आज के इस जेल अदालत में न्यायिक पदाधिकारी ने बन्दी को कानूनी जानकारी देते हुए उनके अधिकार व उनके हित से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।इस दौरान जेल अदालत में झालसा के निर्देशानुसार मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमे बुजुर्ग बंदियों व अन्य बंदियों को हेल्थ की जांच की गई जिसमें बीपी, शुगर, समेत अन्य जांच की गई। मौके पर न्यायिक पदाधिकारी, मेडिकल की टीम के अधिकारी समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

img 20250316 wa00058621468393867083118
img 20250316 wa00061481936117081108561

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर