Search

May 6, 2026 11:23 am

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत चलाया स्वच्छता अभियान।

राजकुमार भगत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान का शुभारंभ आज से शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर पाकुड़ जिले में 13 से 25 अप्रैल तक भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत आज रविवार को पाकुड़ जिले के विभिन्न स्थानों पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक, महेशपुर के अंबेडकर चौक और हिरणपुर के पुराना प्रखण्ड कार्यालय में बाबा साहब के प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही, आज रात्रि में बाबा साहेब की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्जवलित किये जाएंगे। 14 अप्रैल को भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ डा. अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके नमन करेंगे तथा संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। अभियान के तहत 15 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जिला स्तर पर संगोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। अभियान की जिला टोली में अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीमती शर्मिला रजक और अजा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत रविदास शामिल हैं। रविवार पाकुड़ नगर के अंबेडकर चौक पर नगर अध्यक्ष सोहन मंडल के नेतृत्व में बाबा साहेब की प्रतिमा की सफाई की गई।इस कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक साह, सपन दुबे, सुशील साह, पवन भगत , युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष जीतू सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!