Search

May 6, 2026 7:32 am

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में अग्निशमन मॉक ड्रिल का आयोजन।

राजकुमार भगत

पाकुड़ पॉलिटेक्निक में झारखंड अग्निशमन सेवा के तत्वाधान में जिला अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह एवं उनके सहयोगी रमेश कुमार सिंह ने पाकुड़ पॉलिटेक्निक के सभी कर्मचारियों और छात्रों को आग लगने के कारण और उससे बचाव के कई तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने सभी के सामने आग बुझाने के कई तरीकों को प्रयोग कर के दिखाया साथ ही मौजूद लोगों से भी करवाया जिससे उनके अंदर से आग का डर निकल सके। संस्थान में सभी कर्मचारी काफी उत्साहित थे और कार्यक्रम से बहुत सारी जानकारी प्राप्त किये। पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ ऋषिकेश गोस्वामी और मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी निखिल चंद्र ने मुख्य अतिथि अजय कुमार सिंह का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम में संस्थान के परीक्षा नियंत्रक अमित रंजन एवं सभी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

img 20250416 wa00042542011677161853351

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!