Search

August 2, 2026 8:01 am

लखीपुर-रामपुर सड़क की मरम्मत कार्य अधूरा, ग्रामीण परेशान, जल्द मरम्मत की मांग।

इकबाल हुसैन

महेशपुर प्रखंड क्षेत्र के लखीपुर से रामपुर एवं धनुषपुजा चौक से अस्कंधा सहित कई जगह जगह पर पीसीसी कार्य की मरम्मत का कार्य ठेकेदार ने अधूरा छोड़ दिया है, जिससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जल्द सड़क की मरम्मत पूरी कराने की मांग की है ।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि जगह जगह जैसे भुईधारा,रामपुर ,लखीपुर ,धनुषपुजा , मुहूबोना,शेरपुर सहित अस्कांधा गांव जाने वाली सड़क काफी दिनों से जर्जर हालत में है। जबकि साक्षी इंटरप्राइज के द्वारा कालीकरण तो किया ,लेकिन जगह जगह पर पीसीसी निर्माण होने वाली जगह को छोड़ दिया गया। अब जो मरम्मत नहीं होने के कारण गड्ढों में तब्दील हो गई है।लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी मरम्मत कार्य नही हो पाया। जिससे अब ग्रामीणों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!