पाकुड़ झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ के स्टेट कमेटी के निर्णय के आलोक में जिला इकाई पाकुड़ की ओर से 1 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। यह सांकेतिक आंदोलन झारखंड सरकार द्वारा शिक्षकों को एमएसीपी का लाभ न दिए जाने तथा लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय न लिए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।
संघ ने राज्य सरकार से मांग की है कि शिक्षकों के संवैधानिक, वैधानिक और वित्तीय अधिकारों का सम्मान करते हुए एमएसीपी का लाभ अभिलंब लागू किया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि सरकार जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा।
Also Read: मानसिक रोगियों के अधिकारों पर जागरूकता जरूरी, समय पर उपचार और कानूनी सहायता पर दिया गया जोर








