Search

March 20, 2026 9:41 pm

धूमधाम से मनाई गई वीर कुंवर सिंह की जयंती, क्षत्रिय समाज ने किया माल्यार्पण और याद।

पाकुड़ पुराना नगर भवन के समीप स्थित वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर बुधवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज के लोगों ने बाबू वीर कुंवर सिंह बड़े धूमधाम से मनाया । समाज के लोगों ने उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया । इस दौरान कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला गया । लोजपा जिला अध्यक्ष सह क्षत्रिय समाज सदस्य रवि सिंह ने कहा बाबु वीर कुंवर सिंह प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे. जिन्होंने 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ाई कर विजय हासिल किया था । उन्होंने बताया कि वीर कुंवर ने उस वक्त भारतीय सैनिक का भी नेतृत्व किया था, जिसे आज भी लोग याद करते है । उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय समाज का पुनर्गठन करना है पूर्व में पिता स्वर्गीय नरेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष हुआ करते थे और उनके देहांत के बाद पद खाली पड़ा है फिलहाल कार्यकारी सदस्य द्वारा जयंती मनाई जा रही है । मौके पर हृदय नारायण सिंह ललन सिंह हरेंद्र सिंह संजय सिंह राजा सिंह चंदन सिंह आदित्य सिंह शशि सिंह विशाल सिंह हिस्सवी राय प्रसन्ना मिश्रा अरविंद सिंह शंभू सिंह के अलावे अन्य मौजूद थे।

img 20250423 wa00233550552235068253753

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर