Search

March 20, 2026 1:59 pm

बीडीओ ने विकास योजनाओं का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं एवं पंचायत भवन का निरीक्षण किया.इस दौरान बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने प्रखंड के लागडुम पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीडीओ ने लागडुम पंचायत के लाभुक सजोनि हेम्ब्रम का बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार पानी,खाद और उचित रख रखाव का निर्देश लाभुक को दिया एवं लाभुक शिवलाल टुडू का यथा शीघ्र पिड डिगिंग कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया.वहीं पंचायत सचिव एलिजाबेथ सुमराई एवं रोजगार सेवक उषा सोरेन को रोजाना पंचायत कार्यालय खोलने,पंचायत भवन का साफ सफाई रखने एवं सेवन पंजी निर्धारण करने का निर्देश दिया गया.मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत की मुखिया, पंचायत सचिव,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर