लिट्टीपाड़ा प्रखंड के पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
प्रशांत मंडल
पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हासंदा ने शनिवार को लिट्टीपाड़ा प्रखंड के बड़ा सरसा, फुलपहाड़ी, जामजोड़ी और बीचामहल पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।सांसद विजय हासंदा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।सांसद ने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं जैसे कि पेंशन योजना, राशन कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, स्वरोजगार योजना आदि का भरपूर लाभ उठाएं। ग्रामीणों ने सड़कों की मरम्मत, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा व्यवस्था से संबंधित अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा।सांसद ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। दौरे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।






