Search

May 5, 2026 10:09 am

डा. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत भाजपा ने आयोजित की संगोष्ठी

बाबा साहब सामाजिक न्याय के प्रतीक: भाजपा।

राजकुमार भगत

संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत रविवार देर शाम हिरणपुर मंडल अध्यक्ष सुकुमार मंडल की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय तथा पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, बीचामहल मंडल अध्यक्ष धनेश्वर साह, विप्लव दे की उपस्थिति में बरमसिया पंचायत के दुल्मीडांगा गांव में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के शुभारंभ होने से पहले दो मिनट का मौन धारण कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पहली बार सुप्रीम कोर्ट परिसर में कानून मंत्रालय में बाबा साहब की मूर्ति स्थापित कर उन्हें विधिक सम्मान दिया है। इसके अलावा लंदन स्थित उनके निवास को सरकार ने स्मारक व सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया है। बाबा साहब सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सदैव डॉ. भीमराव आंबेडकर को सम्मान देने का कार्य किया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनके योगदान की निरंतर उपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की मृत्यु के पश्चात कांग्रेस की सरकार ने दिल्ली में उनके अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं दी। सरकारी विमान तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई भेजने का खर्च उनकी पत्नी को वहन करना पड़ा। नेहरू ने दिल्ली स्थित आंबेडकर निवास को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने के प्रस्ताव को भी खारिज कर दिया था। भाजपा ही एक मात्र ऐसा पार्टी है, जो अन्त्योदय को लेकर काम करती है. समाज के अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति का विकास ही भारत का विकास है. इसी सोच के साथ भाजपा हर समाज के उत्थान करने में लगी हुई है। पूर्व प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने कहा कि भाजपा ने संविधान की रक्षा करने का काम किया है. जबकि दूसरे दलों के लोगों ने दलित समाज को बरगलाने का काम किया है.भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को मानते हुए देश में ऐतिहासिक विकास करने का काम किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!