Search

September 20, 2026 12:43 am

वुमन टी 20 मैच में रांची ने 6 विकेट से पाकुड़ को हराया

एस भगत

पाकुड़ जेएससीए द्वारा छह दिवसीय वुमन अंडर 15 टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन सोमवार को रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में पाकुड़ और रांची के बीच मैच हुआ । पाकुड़ ने टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी का फैसला लिया । 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर पूरी टीम सिमट गई । दूसरी पारी में रांची की टीम ने 125 रन का पीछा करते हुए 20 ओवर में महज चार विकेट खो कर 126 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल किया । वही मैच में सर्व श्रेष्ठ खिलाडी के रूप में रांची की सृष्टि कुमारी घोषित हुई । आयोजको के द्वारा सृष्टि को पांच हजार का डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया । सृष्टि एक मैडन ओवर के साथ 2 विकेट भी चटकाने के साथ 77 बॉल पर 48 रन की भागीदारी निभाई ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!