Search

May 5, 2026 7:47 am

बड़ा सरसा गांव में भव्य कलश यात्रा, शिव-पार्वती मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)प्रखंड के बड़ा सरसा गांव में नवनिर्मित शिव-पार्वती मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, इसमें सैकड़ों श्रद्धालु बैंड-बाजे और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शामिल हुए। कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर से हुई, जो सरसा नदी के तट तक पहुंची,जहां पंडित तापस बनर्जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन संपन्न कराया। इसके उपरांत 351 महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने कलश में पवित्र जल भरा और यात्रा पुनः गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर परिसर में पहुंचे.पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला हर हर महादेव,जय श्री राम के नामों से पूरा गांव गूंज उठा।जहा तापस बनर्जी समेत स्थानीय पांच पुरोहित ने मिलकर पूरे विधि विधान से कलश स्थापना किया।कलश यात्रा में क्षेत्र के आदिवासी साफा होड़ भी शामिल हुए।तत्पश्चात महाप्रसाद का वितरण किया गया। कलश स्थापना के पश्चात सभी भक्तो को भोजन भी करवाया गया।विश्वनाथ साहा ने बताया कि गांव में नया शिव पार्वती मंदिर का निर्माण किया गया है!जिसमे 30 अप्रैल को शिव पर्वती का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा।तत्पश्चात सात दिवसीय एक से सात मई तक महाशिव पुराण कथा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विश्वनाथ साहा, उपेंद्र साहा, राजेन साहा,रामदेव यादव,कृष्णा साहा, लखी साहा,रंजन केवट,सुनील केवट संजय साहा सहित गांव के सभी ग्रामीणों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

img 20250429 wa00262046445975628453330

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!