Search

March 20, 2026 1:27 am

सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने अनुदेशकों को किया सम्मानित।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शिक्षा विभाग के अनुदेशक सुभाष चंद्र, पाकुड़ राज प्लस टू विद्यालय पाकुड़ एवं बाबूराम मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेशपुर 30 अप्रैल को अपने कार्यकाल से सेवानिवृत हो गए। सेवानिवृत्ति के उपलक्ष पर जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुर्ती द्वारा साल उढ़ाकर सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति अनुदेशक को सेवानिवृत्ति लाभों का भुगतान हेतु स्वीकृतयादेश सेवानिवृत्ति की तिथि को ही दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा बाबूराम एवं सुभाष चंद्र अपने कार्यकाल में बेहतर सेवा प्रदान की है। तय समय सीमा पर सभी सरकारी कर्मचारी को सेवानिवृत होना पड़ता है। यह वह भावुक क्षण है जब विदाई के समय एक दूसरे से बिछड़ने का गम होता है। इस भावुक क्षण को याद करते ही मन सिहर उठता हे । उन्होंने दोनों व्यक्ति की शुभ मंगल कामना की। मौके पर वरीय लिपिक पंकज कुमार नीलम, तौकीर आलम, आशा मुर्मू ,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर