एस कुमार
Also Read: व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट्स प्रशिक्षण, अधिवक्ताओं व कर्मियों को डिजिटल कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण।
महेशपुर सीएचसी के सभागार में शुक्रवार को नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम को लेकर सहिया, सहिया साथी व बिटीटियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. वही प्रशिक्षण के पहले दिन पांच क्लस्ट के सहिया, सहिया साथी व बिटीटी को प्रशिक्षण दी गई. जहां प्रशिक्षक डब्लूएचओ के मॉनिटर सलीम शेख व अताउर रहमान ने दी. प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम में टीकाकरण के तरीके व कई जानकारियां दी गई. मौके पर सीएचसी प्रभारी सुनील कुमार किस्कु, बीएम शैलेश कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.





