Search

March 18, 2026 4:18 am

पाकुड़ में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र के लिए चयन ट्रायल संपन्न

बैंक कॉलोनी स्टेडियम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

पाकुड़: पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा जिला प्रशासन, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं के चयन हेतु रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। यह ट्रायल एनएसटीसी विधि के अनुसार बैंक कॉलोनी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।चयन प्रक्रिया के दौरान प्रतिभागियों के पंजीकरण, ऊँचाई, वजन, मेडिसिन बॉल थ्रो, वर्टिकल जंप जैसे विभिन्न परीक्षण किए गए। चयनित खिलाड़ियों को अब प्रशिक्षक अक्षय बाउरी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के मापदंडों की जानकारी दी तथा प्रेरणादायक दिशा-निर्देश भी दिए, जिससे बच्चों का उत्साह और भी बढ़ा।कार्यक्रम में खेल समन्वयक विवेक रजक, प्रशिक्षक अक्षय बाउरी, उजय राय, संजय भगत, श्यामल सोरेन, नारायण रॉय, अंकिता राय, अज्जू मंडल आदिल, रोहित साव, राममोहन सैनी समेत कई स्कूलों के खेल शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित थे।

img 20250504 wa00103524133101310950510

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर