Search

March 18, 2026 4:12 am

मोड़े मांझी विवाद पर अभियुक्त गिरफ्तार, सामुदायिक अशांति फैलाने का आरोप।

पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना अंतर्गत जामकनाली गाँव में प्रशासन द्वारा विफल किए गए मोड़े मांझी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सोले मुर्मू को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अमड़ापाड़ा थाना कांड संख्या 15/25 दिनांक 25-02-2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 191(3), 190, 126(2), 127(2), 137(2), 308(2), 308(3), 308(5), 305(a), 74, 76, 109, 351(2), 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी के अनुसार, सोले मुर्मू (पुत्र मनीजर मुर्मू), निवासी जामकनाली, पर सामुदायिक अशांति फैलाने, प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने तथा विधि-व्यवस्था बाधित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। बीते महीनों में जामकनाली में मोड़े मांझी (पारंपरिक ग्राम प्रधान) व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हुआ था, जिसे प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया था। इसी मामले में सोले मुर्मू की संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तारी के पश्चात पुलिस ने अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर