Search

May 4, 2026 12:08 pm

दो पैर गंवाने के बाद टुटूल की जिंदगी में उम्मीद बनकर आए अजहर इस्लाम, कृत्रिम पैर से लौटी नई जिंदगी।

छह साल पहले बिजली की चपेट में आए थे सीतापहाड़ी के टुटूल खान, समाजसेवी ने थामा हाथ।

बजरंग पंडित

पाकुड़: जिंदगी खत्म सी लग रही थी… लेकिन किसी ने उम्मीद बनकर साथ दिया।” ये शब्द हैं सीतापहाड़ी पंचायत के टुटूल खान के, जो छह साल पहले एक हादसे का शिकार हुए थे। घर पर कांग्रेस का झंडा लगाते वक्त वे बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट इतना जबरदस्त था कि उनके दोनों पैर काटने पड़े।परिवार टूट चुका था। न नौकरी रही, न हिम्मत बची। ऐसे वक्त में आगे आए समाजसेवी और पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम। उन्होंने न सिर्फ टुटूल खान का साप्ताहिक खर्च उठाया, बल्कि चुनाव खत्म होने के बाद उन्हें राजस्थान भेजकर अपने निजी खर्च पर कृत्रिम पैर लगवाए।आज टुटूल फिर से चलने लगे हैं, जीवन में उम्मीद लौटी है।अब टुटूल अपने दम पर खड़े हैं और धीरे-धीरे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। ये सिर्फ मदद नहीं, इंसानियत की एक मिसाल है।अजहर इस्लाम बोले:”जो भी कर सका, वो इंसान होने के नाते किया। कोई भी अकेला न महसूस करे, यही मेरी कोशिश रहती है।

img 20250509 wa00081813176421924520885

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!