Search

March 17, 2026 5:12 pm

एसपी ने सिमलोंग ओपी का वार्षिक निरीक्षण किया,लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।

प्रशांत मंडल

पाकुड़: पाकुड़ एसपी प्रभात कुमार ने शुक्रवार को सिमलोंग ओ०पी० का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, उन्होंने ओपी में लंबित कांडों की गहन समीक्षा की और त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों, पंजीयों और संचिकाओं का भी अवलोकन किया और पाए गए त्रुटियों को सुधारने के लिए आदेश जारी किए।साथ ही, उन्होंने ओ०पी० भवन, बैरेक और सुरक्षा बलों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह निरीक्षण पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार लाने और पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मचारियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने की आदेश दिए।

img 20250509 wa00095239667462298526013

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर