वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर पाकुड़ विधानसभा पर की चर्चा
पाकुड़: अंजना मुखिया और मुस्ताक शेख की बेटी की शादी में शामिल होने रविवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम पाकुड़ पहुंचे। समारोह में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही। शादी समारोह में पहुंचकर उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया और परिवारजनों से मुलाकात की।समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मनसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद, पाकुड़ पर्यवेक्षक अशोक दास, देबू विश्वास, प्रमोद डोकोनिया, बिलाल शेख, आमिर हमजा, पियारूल इस्लाम सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।शादी समारोह के बाद तनवीर आलम युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिलाल शेख के आवास स्थित कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीतियों पर मंथन हुआ।







