Search

March 17, 2026 9:25 am

पाकुड़ में 12 से 14 को लगेगा होल्डिंग टैक्स एवं ट्रेड लाइसेंस शिविर

शिविर में भाग लेने पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव संजीव कुमार खत्री ने व्यापारियों से की अपील

पाकुड़: एक सुनहरा अवसर व्यापारियों के लिए! पाकुड़ चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव, संजीव कुमार खत्री ने 12 से 14 मई तक आयोजित होने वाले होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस शिविर में सभी व्यापारियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यह शिविर संजीव कुमार खत्री, अम्बेडकर चौक, मालपहाड़ी रोड, पाकुड़ में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।संजीव कुमार खत्री ने व्यापारियों को याद दिलाया कि यह शिविर न केवल होल्डिंग टैक्स में विशेष छूट का लाभ प्राप्त करने का एक बेहतरीन मौका है, बल्कि व्यापारियों के लिए ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने और उसका नवीकरण करने का भी सरल उपाय है। यह शिविर व्यापारियों के लिए प्रशासनिक कार्यों को आसान और व्यवस्थित बनाने में मददगार साबित होगा।साथ ही व्यापारियों को होल्डिंग टैक्स में छूट मिलेगी।10 वर्षों तक के लिए ट्रेड लाइसेंस बनेगा।सभी आवश्यक दस्तावेज़ लाकर व्यापारियों को शिविर का लाभ उठाने का मौका मिलेगा।आवश्यक दस्तावेज़ में आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, या इलेक्ट्रिक बिल।श्री खत्री ने यह भी कहा कि यह शिविर व्यापारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे वे अपनी व्यापारिक गतिविधियों को सही दिशा में आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपील की कि वे इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और अपने लाइसेंस व टैक्स से संबंधित कार्यों को समय पर पूरा करें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर