राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): विभागीय निर्देशो की अवहेलना करते हुए परिवहन को लेकर सोमवार को पुलिस ने आठ खाली कोयला हाइवा को जब्त किया गया। सभी हाइवा पाकुड़ रेलवे साइडिंग में कोयला उतारकर हिरणपुर के रास्ते अमड़ापाड़ा की ओर जा रहा था कि पुलिस ने सभी हाइवा को जब्त किया। बताते चले कि प्रशासन के द्वारा खाली कोयला हाइवा की हिरणपुर के रास्ते परिचालन को लेकर रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक कि समयावधि सुनिश्चित की गई है। इसके बावजूद हाइवा चालको की मनमानी चरम पर है। जो सरकारी निर्देशो को धता बताते हुए निर्दिष्ट समय को ताक में रख हाइवा की परिचालन की जा रही है। प्रशासन द्वारा बाजार क्षेत्र में निरन्तर हो रहे सड़क जाम की स्थिति को देखते हुए दिन को नो इंट्री लगाया गया है। इसके बावजूद भारी वाहनों का परिचालन जारी है। इसको लेकर बीते दिनों सड़क सुरक्षा अभियान के तहत 11 खाली कोयला हाइवा के ऊपर हजारो की आर्थिक जुर्माना लगाया गया था। पर अभी तक इस पर किसी प्रकार का अंकुश नही लग पाया है। वही प्रशासन ने भी साफ संकेत दे दिया है कि नियम तोड़ने वालों को किसी भी हालात में बख्शा नही जाएगा। उधर मोहनपुर , डांगापाड़ा के रास्ते भी दिन व शाम को खाली कोयला हाइवा की परिचालन की जा रही है। जहां स्थानीय लोगो ने भी इसको लेकर विरोध जताया है। आये दिन हाइवा की तेज गति से हो रहे दुर्घटनाओं को लेकर लोग काफी भयाक्रांत है। इस पर कड़ी कार्रवाई होना आवश्यक है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी गोपाल कुमार महतो ने बताया कि जब्त हाइवा को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। नियमो की अनदेखी बर्दास्त नही की जाएगी।





