Search

March 19, 2026 1:03 am

बीडीओ ने किया विकास योजनाओं का निरीक्षण, बिरसा हरित ग्राम योजना और अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा।

पाकुड़िया प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर संचालित विकास योजनाओं का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने प्रखंड के राजपोखर पंचायत अंतर्गत विभिन्न गांवों का दौरा कर विरसा हरित ग्राम योजना,भष्मक,अबुआ आवास, बिरसा सिंचाई कुप,मुख्यमंत्री पशुधन योजना सहित अन्य योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया.बीडीओ ने राजपोखर पंचायत के लाभुक मिस्त्री मरांडी का बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी एवं सिंचाई कूप का निरीक्षण किया।उन्होंने बागवानी में आवश्यकतानुसार पानी,खाद और उचित रख रखाव का निर्देश लाभुक को दिया एवं यथा शीघ्र पिड डिगिंग कार्य प्राक्कलन के अनुरूप व समय सीमा के साथ अविलंब पूरा करवाने का निर्देश बीपीओ जगदीश पंडित को दिया.मौके पर सहायक अभियंता रोहित गुप्ता,कनिय अभियंता लालू रविदास,पंचायत के मुखिया ललिता टुडू, पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं लाभुक मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर