पाकुड़ :अमड़ापाड़ा प्रखंड के उदलबानी निवासी स्वर्गीय विनोद हेम्ब्रम की मौत पिछले वर्ष 2024 में लद्दाख में कार्य के दौरान हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद परिजनों को इंश्योरेंस कंपनी द्वारा बड़ी राहत मिली है। विनोद हेम्ब्रम का ग्रुप टर्म इंश्योरेंस था, जिसके तहत परिजनों ने क्लेम किया था।
इंश्योरेंस कंपनी द्वारा क्लेम को वेरीफाई करने के बाद उनकी पत्नी मुखी टुडू को सरकारी प्रावधानों के अनुसार 10 लाख रुपये का चेक दिया गया। यह चेक उपायुक्त पाकुड़ के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने मुखिया, ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायती राज पदाधिकारी, परिजनों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में सौंपा। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने परिजनों को राशि के उचित व्यय से संबंधित निर्देश दिया और उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर परिजनों ने इंश्योरेंस कंपनी और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।





