Search

March 17, 2026 4:20 am

सड़क सुरक्षा की बड़ी चुनौती, दो अलग-अलग हादसों में सात लोग घायल।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)थाना क्षेत्र में बुधवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क नवाडीह के समीप घटी।जहाँ तेज रफ्तार ट्रेक्टर का हीच टूटने से ट्रेक्टर का टोली सड़क से नीचे चला गया। जिससे टोली में सवार राजकुमार टुडू 11, सुमित टुडू 20, बाबूराम मुर्मू 12, मंशा मुर्मू 40 एवं साहबराम मुर्मू घायल हो गया।वही दूसरी घटना लिट्टीपाड़ा हिरणपुर मुख्य सड़क करिओडीह के समीप घटा जिसमे सड़क किनारे खड़ी हाइवा को तेजरफ्तार टेम्पो पीछे के ठोकर मार दिया। घटना में टेम्पो चालक शंकर मुर्मू 32 व मंगल मराण्डी 38 घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया‌ जहाँ डॉक्टरों द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल मंगल मराण्डी, शंकर मुर्मू,बाबूराम मुर्मू, व राजकुमार टुडू को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया दो सड़क दुर्घटना के सात लोग घायल हुए है। जिसमे से चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर किया गया है।आगे मामले की जांच किया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर