Search

May 3, 2026 11:41 pm

पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के ढेकीडुबा ग्राम स्थित माझीपाड़ा से बुधवार की सुबह चोडरा के पेड़ में लटकते हुए संदिग्ध अवस्था में एक लगभग 30 से 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव पुलिस ने बरामद किया है।शव को पेड़ में लटकता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर एएसआई संजीव टुडू पुलिस जवानों संग पहुंच कर शव को चोडरा के पेड़ में ऊपर लटकता शव को रस्सी के सहारे ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा।संभावना जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति पेड़ से लटककर आत्महत्या की होगी।शव की पहचान नही हो पाई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है।इधर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि व्यक्ति की बरामद शव की खबर आसपास के इलाकों में चारो तरफ भेज दी गई है लेकिन पहचान पता नही चल सका है,प्रयास जारी है।पुलिस आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने में जुट गई है।मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!