Search

May 3, 2026 10:39 pm

जल समस्या पर कांग्रेस महासचिव ने उठाया सवाल, कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात।

राजकुमार भगत

पाकुड़ ।नगर परिषद क्षेत्र में भयावह जल समस्या को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव उदय लखमानी ने पाकुड़ नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी से मुलाकात की । श्री लखमानी ने सभी वार्डों मे व्याप्त जल समस्या से अवगत कराया । श्री लखमानी ने कहा कि जल समस्या से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । जल ही जीवन है l यदि समय रहते जल समस्या का समाधान नही हुआ तो हाहाकार मच जाएगा । कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि यथा शीघ्र जल समस्या का समाधान कर दिया जाएगा । कार्यपालक पदाधिकारी ने सिंधीपाड़ा मे नया बोरिंग एक दो दिन मे कराने की बात कही । मौके पर आनंद मध्यान (अन्नू बाबू), विनोद तिर्थानी आदि मौजूद थे। सवाल उठता है कि पाकुड़ में ना जल ना बिजली। पूरा शहर गंदगी अंबार है। फिर भी कहते हैं सरकार पूरी तरह कामयाब हे। खुद गठबंधन सरकार के झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव नगर परिषद में नगर नगर प्रसाक से जानहित में जल उपलब्ध कराने को लेकर मुलाकात की है। पाकुड़ के लोग भयंकर जल के कमी से त्राहिमाम है। साहब कहते हैं जल्द व्यवस्था हो जाएगा। तबतक बरसात आ ही जाएगी। याद रहे की चांदपुर से गंगा पानी आने में 13 वर्ष समय लगा। लगता है और 13 साल प्रतीक्षा करना पड़ेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!