Search

March 16, 2026 11:54 pm

आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड सभागार में गुरुवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई. समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सीडीपीओ सिद्धार्थ शंकर यादव के द्वारा सभी को माला व बुके देकर तथा शॉल भेंट कर विदाई दी गई. बीडीओ सह सीडीपीओ ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को बेहतर स्वास्थ्य एवं सेवा में बहुमूल्य समय एवं कार्यालय में इनके योगदान की सराहना की. वहीं महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी ने बारी-बारी से सेवानिवृत्त सेविका कालोपती मरांडी (पोखरिया- 01), राखिमा खातून (लक्खीपुर- बाजोपाड़ा), प्रमोदनी सोरेन (राधाबल्बपुर), ताजिरी बेगम (बोढ़ा), कृष्णा चटर्जी (सीतारामपुर – 01) व सहायिका सरस्वती सोरेन (आढोल) के बारे में जुड़े बातों को सभी के समक्ष रखा. मौके पर बीडीओ, बीपीआरओ प्रसेनजीत मंडल, प्रदीप भगत, तृप्ति भंडारी, कंप्यूटर ऑपरेटर उदय रविदास सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर