Search

September 17, 2026 12:24 am

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर डी ए वी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

राजकुमार भगत

पाकुड़, स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालय के छात्र छात्राओं को डेंगू के विषय में जानकारी दी गई एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम में डेंगू के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई जिसमें डेंगू के लक्षण एवं बचाव के बारे में विशेष बल दिया गया। बच्चों को स्वच्छ परिवेश में रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं मच्छरों से बचाव हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। इस कार्यक्रम में स्वस्थ विभाग के डॉ अमित कुमार, डॉ गुफरान आलम, अंकित कुमार, राजकिशोर प्रसाद एवं शांतनु मंडल सक्रिय रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती का मुख्य सहयोग रहा।

img 20250516 wa00057928014443546692807

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!