Search

September 16, 2026 11:55 pm

पाकुड़ में एसडीपीआई का लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न

प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में भरा नया जोश

पाकुड़: सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) की पाकुड़ जिला कमिटी द्वारा एक दिवसीय लीडरशिप ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, संगठनात्मक कौशल को मजबूत बनाना तथा सामाजिक सेवा के प्रति उन्हें प्रेरित करना था।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य मो. हंजेला शेख ने किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा, “सशक्त नेतृत्व ही सामाजिक परिवर्तन का वाहक होता है। युवाओं को चाहिए कि वे संगठनात्मक जिम्मेदारियों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कार्य करें।प्रशिक्षण सत्रों में नेतृत्व कौशल, संवाद क्षमता, जनसंपर्क, संगठन के सिद्धांत और सामुदायिक सेवा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान और प्रदेश संगठन महासचिव शमीम अख्तर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया और प्रतिभागियों के प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया।पाकुड़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की सफलता पर जिला अध्यक्ष मुबारक शेख ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम हमारे कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उन्हें प्रभावी नेतृत्व की दिशा में तैयार करते हैं। भविष्य में हम ऐसे और भी आयोजन करेंगे।”

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!