Search

March 18, 2026 1:06 pm

अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, जिला परिवहन पदाधिकारी और नगर प्रशासक ने वसूला जुर्माना

पाकुड़ के जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर और नगर प्रशासक के संयुक्त तत्वाधान में अवैध रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कोर्ट परिसर के किनारे खड़े दो पहिया वाहनों को उठाकर नगर थाना ले जाया गया, जहां सभी वाहन चालकों से नो पार्किंग का जुर्माना वसूला गया। कुल 6050 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा, विभिन्न चौक-चौराहों पर अनधिकृत रूप से पार्किंग करने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी और नगर प्रशासक ने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति होने पर लाइसेंस निरस्त करने और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट और ड्रंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों से भी जुर्माना वसूला गया। कुल 10 दो पहिया वाहनों से 6650 रुपये की वसूली की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

img 20250517 wa00294948150159950321442

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर