Search

March 18, 2026 11:36 am

महेशपुर में आदिवासी सेंगेल अभियान का ऐलान – ‘संविधान लागू करो, वंशवाद हटाओ।

परंपरा नहीं, अब लोकतंत्र से चलेगा आदिवासी गांव का शासन।

इकबाल हुसैन

पाकुड़: महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार के समक्ष शनिवार को ‘आदिवासी सेंगेल अभियान’ के तहत एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पारंपरिक आदिवासी स्वशासन व्यवस्था में सुधार की जोरदार मांग उठाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान आदिवासी शासन प्रणाली में वंशवाद हावी है, जिसके चलते ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) का पद पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तांतरित होता रहा है। इससे प्रशासनिक प्रणाली में अपारदर्शिता, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं।अभियान के नेताओं ने मांग की कि मांझी बाबा, नायकी, जोगमांझी, पराणिक, गुडित, कुड़म नायकी आदि सभी पदों का चुनाव गांव की महिला और पुरुष जनता द्वारा हर वर्ष लोकतांत्रिक तरीके से किया जाए। उन्होंने परंपरागत रीति-रिवाजों के नाम पर होने वाले नशे के सेवन और सामाजिक कुरीतियों पर भी कड़ा प्रहार किया।वक्ताओं ने यह भी कहा कि आदिवासी समाज में आज भी महिलाओं को डायन बताकर प्रताड़ित किया जाता है, जिससे उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। कई बार बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर मामलों में दोषियों को मोटी रकम लेकर बरी कर दिया जाता है, जो कानून और संविधान के खिलाफ है।अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने मांग की कि स्वशासन व्यवस्था में संविधान और कानूनी ढांचे को सख्ती से लागू किया जाए ताकि आदिवासी समाज को न्याय और समानता मिल सके। साथ ही धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में स्वच्छ जल (बेरेल दा) का प्रयोग कर नशामुक्त व्यवस्था कायम करने की अपील की गई।इस मौके पर महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार सहित आदिवासी सेंगेल अभियान के सुलेमान किस्कू, कमल सोरेन, पीटर मुर्मू, रूबीलाल किस्कू और कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर